Thursday, August 4, 2011

अंजली- एक इंतज़ार

काफी दिनों से इस उधेड़बुन में लगा रहा कि कुछ लिखूं पर लिखता भी क्या? क्या वास्तव में मेरे पास कुछ है लिखने को . कभी-कभी इंसान की ज़िन्दगी में शायद ऐसे भी लम्हे आते हैं कि कहना तो बहुत कुछ चाहता है पर शब्दों या फिर यूँ कहें एहसास से भरे लफ़्ज़ों की कमी महसूस करने लगता है और शब्दों का मायाजाल एक मकडजाल बनकर रह जाता है फिर भी लिख रहा हूँ, लिख भी क्या रहा हूँ बस एक कोशिश कर रहा हूँ. ना जाने कितने ख्याल कितनी बातें और अनगिनत एहसास मन के सागर में गोते खा रहे हैं जो  कभी लहरों के साथ ऊपर दृश्यमान हो जाते हैं तो कभी आख्नों से ओझल, ये एहसास भी किसी जुगनू की भांति हो गए हैं. ये कैसी उलझन है जो सुलझाती ही नहीं पर ये उलझन भी तो मेरी ही रचना है मै ही इसका जन्मदाता और मै ही इसका रचयिता हूँ.


                            आज जो मै कहने की कोशिश कर रहा हूँ काश उस "पल" कह दिया होता तो शायद आज उलझन की इस भंवर में न फंसा होता और ना ही एक असहाय जीव की तरह उस साहिल को देखता जो नज़रों के सामने, पर, मेरी पहुँच से बहुत दूर. पर कर भी क्या सकता हूँ समय की रेत मुट्ठी से निकल जाने के बाद क्या हो सकता है,?  पर उस दिन उस "पल" मैंने बहुत सोच समझ के फैसला लिया था पर आज ऐसा मालूम पड़  रहा है जैसे कभी-कभी इंसान की सोच बी ही उसे धोखा दे जाती है. पर इंसान की सोच का माध्यम भी तो खुद इन्सान होता है तो क्या मैंने अपने को धोखा दे दिया, शायद नहीं अगर ऐसा होता तो आज ये सब कुछ न लिख रहा होता.

कितने साल बीत गए और इतने सालों में मेरी ज़िन्दगी ने कितने उत्तर-चढाव देखे कितने अनुभवों को अपने में आत्मसात करता आया और इतनी दूर चला आया फिर भी मंजिल नहीं दिखाती, कुछ दिखता है तो वो "पल" .  मै हमेशा इस भ्रम में पड़ा रहा कि मैंने उस "पल" को बहुत पीछे छोड़ दिया पर सच तो ये है कि जिस राह को मै चुनता आया उस राह के हर मोड़ पर वो "पल"  मुझे दिखाई देता है शायद तुम्हारी तरह उससे भी एक रिश्ता सा  जुड़ गया है, जो मेरे वर्त्तमान और आने वाले भविष्य में हमेशा मेरे साथ रहेगा. पता है मैंने इतने सालों में उस पर को हमेशा हराने की कोशिश करता रहा पर हर बार परिणाम  सिर्फ एक मेरी हार , दरअसल मै तुम्हे हराने की कोशिश करता रहा और हमेशा हारता रहा, मै हमेशा से यही समझता और विश्वास करता आया कि हर इंसान अपने में पूरा होता है पर हर बार आईने में मै अपने को अधूरा ही पाया  और आज भी हूँ पर इस "पल" के जरिये तुमसे हमेशा जुड़ा रहूँगा इस उम्मीद के साथ कि वो पल कभी आये जब हम मिल सकें.

एक इंतज़ार के साथ............ जो तुम हो तो खिलाता हर रंग है,
                                           जो नहीं तो दुनिया बेरंग है,
                                           ..................................................

                                           जो तुम हो तो इन आंसुओं के भी मायने हैं,
                                           जो नहीं तो ये ज़िन्दगी बेमायने है,................

तुम्हारा .............. 

No comments:

Post a Comment